झारखण्ड में हुआ मॉनसून का आगमन, मौसम विभाग ने लगाया भारी बारिश का अनुमान

0
Advertisements
Advertisements

रांची : संताल परगना के रास्ते सोमवार को झारखंड में मॉनसून प्रवेश कर गया है. मॉनसून के प्रवेश करने के साथ ही भारी बारिश होने का भी अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है. आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून सक्रिय है. सोमवार से ही भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिल सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

20 जून से कई जिले में होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 20 जून से झारखंड के कई जिले में बारिश हो सकती है. तेज हवायें भी चल सकती है. बारिश होने के बाद तापमान में भी भारी गिरावट आ सकती है. मॉनसून के प्रवेश करते ही मौसम कि मिजाज भी बदला हुआ है.

बिहार और पश्चिम बंगाल में भी प्रवेश कर गया मॉनसून

मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून झारखंड के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल में भी प्रवेश कर गया है उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में भी 4-5 दिनों में मॉनसून प्रवेश कर जायगा.

बिहार में छाने लगा है बादलों का डेरा

मॉनसून के प्रवेश करते ही बिहार में भी बादलों का डेरा आकाश पर छाने लगा है बिहार में तापमान में अचानक से गिरावट आ गयी है. 21 जून से बिहार में भी भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गयी है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed