युवक की गला दबा हत्‍या कर जंगल में फंदे से लटका दिया, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के पीछे भागबंध के जंगल में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। जिसके बाद उन्होनें एमजीएम थाना को सूचित किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की पहचान उसके पास पाए गए आधार कार्ड से हुई। जिसमें उसका पता सीतारामडेरा का है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि वह सालों पहले यहां से घर खाली कर चुका था। वहीं जानकारी मिली कि उसके माता-पिता का भी देहांत हो चुका है। उसके परिवार में और कोई नहीं, वह अकेला था। वहीं जिस जंगल में युवक की हत्या हुई। उसके ग्राम प्रधान विपिन चंद्र मुर्मू का कहना है कि जब गांव वालों की सूचना पर वह वारदात वाली जगह गए तो पाया कि युवक ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि गला दबाने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया गया है।

See also  शॉर्ट सर्किट से 3 घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed