भीषण गर्मी के कारण स्कूल में बेहोश हुई 10वीं की छात्रा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची गुरुनानक हाई स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़नेवाली छात्रा ऋषा कुमारी गुरुवार को भीषण गर्मी के कारण स्कूल के कमरे में ही बेहोश हो गयी. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से उसे होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आने पर अंततः परिजनों को स्कूल बुलवाकर एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया. यहां छात्रा का इलाज चल रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

काशीडीह की रहनेवाली है छात्रा

छात्रा ऋषा कुमारी साकची के काशीडीह बगान नंबर 4, लाइन नंबर एक की रहनेवाली है. वह गुरुवार की सुबह 7.30 बजे स्कूल आयी थी. छुट्टी 11.30 बजे होती है. उसके पहले ही छात्रा कक्षा में ही बेहोश हो गयी थी. ऋषा के बेहोश होने पर स्कूल प्रबंधन परेशान हो गया था. एमजीएम अस्पताल में ऋषा की कुछ सहेलियां भी पहुंची हुई थी.

भीषण गर्मी में स्कूल खोलने का विरोध

भीषण गर्मी में भी स्कूल खोलने का विरोध स्कूल की छात्राओं ने किया है. छात्राओं का कहना है कि जब 8वीं तक छुट्टी दे दी गयी है तो उससे उपर को इससे अलग क्यों रखा गया है.

See also  नौ फरार नक्सलियों की तलाश जारी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed