नवादा से टाटा आ रही शिव शक्ति बस ट्रेलर से ट्रेलर से टकरायी, दो यात्रियों की मौत

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल चिलुगू में शुक्रवार की सुबह 3.40 बजे बिहार के नवादा से टाटा आ रही शिव शक्ति बस की टिप ट्रेलर से टक्कर होने से बस पर सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी. घटना में पांच यात्री भी घायल हुये हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतक यात्रियों में जय रानी देवी (85) और शिवकुमार (50) शामिल है. दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बस पर सवार थे 45 यात्री

बताया जा रहा है कि टिप ट्रेलर आगे-आगे था और शिव-शक्ति बस ने पीछे से उसे टक्कर मार दी. घटना में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. बस के ठीक सामने वाले हिस्से में जो यात्री बैठे हुये थे, उन्हें ही जान-माल की क्षति हुई है. मरने वाले दो यात्री भी सामने ही बैठे हुये थे. यात्री बस में कुल 45 यात्री सवार थे. बाकी यात्रियों को भी हल्की चोटें आयी है.

बस यात्रियों की स्थानीय लोगों ने भी की मदद

घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंच गये थे. साथ ही चांडिल पुलिस भी पहुंच गयी थी. इस बीच बस यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. इसी तरह से बाकी यात्रियों को भी पुलिस ने दूसरे बस पर बैठाकर गंतव्य के लिये रवाना किया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed