16वीं झारखंड स्टेट यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन, पुरुष और महिला ग्रुप कैटेगरी में पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम, विजेता किए गए घोषित 

0
Advertisements
Advertisements

नोआमुंडी: 16वीं झारखंड राज्य युवा (पुरुष और महिला) मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2023, नोआमुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को संपन्न हुई। डीबी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मैटेरियल्स), टाटा स्टील ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें अधिक से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में अतुल कुमार भटनागर, जनरल मैनेजर (ओएमक्यू), आनंद बिहारी दुबे, सेक्रेटरी, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन, दीपक श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट, पश्चिमी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन, राजीव वर्मा, ट्रेजरर, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन, कोच, रेफरी, और विभिन्न जिलों के निर्णायक गण शामिल थे।

ग्रुप कैटेगरी में पूर्वी सिंहभूम जिला को विजेता (पुरूष) तथा महिलाओं की श्रेणी में पश्चिमी सिंहभूम जिले को विजेता घोषित किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के  नीरज साहा और जिज्ञासा कुमारी को क्रमशः लड़कों और लड़कियों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ घोषित किया गया।

इसी तरह, रांची जिले के आलोक कुमार और पश्चिम सिंहभूम जिले की आयुषी मुखी को क्रमशः बेस्ट चैलेंजर बॉयज़ और बेस्ट चैलेंजर गर्ल्स घोषित किया गया। महिला वर्ग में रामगढ़ जिले की अन्नू ने 45-48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता, जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले की अनु चांपिया ने 48-50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता।

पूर्वी सिंहभूम जिले की जिज्ञासा कुमारी ने 54-57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण और धनबाद की  संस्कृति कुमारी ने 60-63.5 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों के 46-48 किग्रा वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के नीरज साहा ने स्वर्ण जीता, जबकि इसी जिले के रोनित राज गुप्ता ने 48-51 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

See also  विधायक श्री सरयू राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी

आशीष कुमार (रांची), रोहित कुमार (पूर्वी सिंहभूम), अभय तिर्की (रांची), रोहित यादव (रांची), समन कुमार साहू (पूर्वी सिंहभूम), सूरज कुमार (पूर्वी सिंहभूम), हर्ष गुप्ता (धनबाद), विवेक सिंह (गढ़वा), शुभम कुमार (पूर्वी सिंहभूम) और सुमित कुमार (पूर्वी सिंहभूम) ने क्रमशः 51-54, 54-57, 57-60, 60-63.5, 63.5-67, 67-71, 71-75, 75-80, 80-86 और 92 प्लस श्रेणी में गोल्ड जीता। तीन दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के 12 जिलों से भागीदारी देखी गई। चैंपियनशिप का आयोजन पश्चिम सिंहभूम जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन और झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed