खाने को लेकर छात्रों का हंगामा, वार्डन पर मारपीट का आरोप लगते ही बढ़ा बवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : बीबीडी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि खराब भोजन की शिकायत करने पर वार्डन ने कुछ छात्रों के साथ मारपीट की। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा। छात्रों ने वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत कराया, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

See also  पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Thanks for your Feedback!

You may have missed