Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा पुलिस ने हत्या करने की नीयत से पत्थर और रॉड से हमला करने का एक मामला बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बी ब्लॉक रोड नंबर तीनन, लाइन नंबर 5 निवासी मो. सैफुल्ला के बयान पर दर्ज किया है. मामले में आरोपी परवेज उर्फ कैश खान के अलावा अन्य 10 को बनाया गया है. मामला पिछले पांच दिनों से चल रहा था. अंततः थाने तक मामला पहुंचते ही पुलिस ने केस कर जांच शुरू की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मामले में मो. सैफुल्ला का कहना है कि वे 27 अप्रैल की आधी रात को बीएच एरिया रोड नंबर 22 से अपने घर की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही आरोपियों ने उनपर पत्थर और रॉड से हमला कर दिया. घटना में सैफुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पुलिस का कहना है कि वादी और आरोपी के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है. पुराने विवाद को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया है. मामले में किस की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

See also  नेतरहाट पर करोड़ों खर्च, लेकिन महुआडांड़ अब भी बदहाल — अनुमंडल मुख्यालय होने के बाद भी विकास से वंचित बाजार क्षेत्र

Thanks for your Feedback!