उलीडीह और सुंदरनगर थाना प्रभारी समेत कुल 12 एसआई का तबादला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने उलीडीह और सुंदरनगर थाना प्रभारी समेत कुल 12 एसआई का तबादला किया है. इसको लेकर मंगलवार देर रात एसएसपी ने सर्कुलर जारी कर दिया गया है. सर्कुलर के अनुसार उलीडीह थाना प्रभारी विनोद टुडू को पोटका का थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि पोटका थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा को बिष्टुपुर थाना में पदस्थापित किया गया है. मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर को साकची थाना भेजा गया है वहीं गुड़ाबांदा थाना प्रभारी प्रीनन को कदमा थाना भेजा गया है. सोनारी थाना से अंचित कुमार को मुसाबनी थाना प्रभारी बनाया गया है. कदमा थाना से परवेज आलम को गुड़ाबांदा थाना का प्रभारी बनाया गया है. धलभुमगढ़ थाना प्रभारी अवनीश को कदमा थाना भेजा गया है. बागबेड़ा थाना एसआई नंदकिशोर तिवारी को धलभूमगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है. सुंदरनगर थाना प्रभारी अनुज कुमार को मानगो थाना भेजा गया है जबकि बिष्टुपुर थाना के एसआई प्रभात कुमार को सुंदरनगर थाना प्रभारी बनाया गया है. मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार को उलीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है वहीं साकची थाना के एसआई रोहित कुमार को मऊभंडार थाना प्रभारी बनाया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  गर्मी बढ़ते ही एक्शन में प्रशासन, 2680 चापाकलों की मरम्मत से जल संकट पर वार

Thanks for your Feedback!

You may have missed