हाथी ने दो ग्रामिणों को अपना बनाया निशाना, एक की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: पटमदा थाना क्षेत्र के गोबरघुसी के जंगल में हाथी ने दो ग्रामिणों को अपना निशाना बनाया. इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया. मृतक गोबरघुसी गांव निवासी विभूति साहिस है जबकि उसका साथी शत्रुघन सिंह (60) गंभीर रुप से घायल हो गया. इसके अलवा एक महिला डुनु सिंह ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. घटना शुक्रवार दोपहर की है. हालांकि ग्रामिणों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई. जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पटमदा थाना प्रभारी रंजीत कुमार और स्थानीय वनपाल को दी गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले को लेकर गोबरघुसी के ग्राम प्रधान बेलू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जलावन की लकड़ी लाने के लिए सुबह करीब 10 बजे गोबरघुसी निवासी विभूति सहिस एवं शत्रुघ्न सिंह जंगल गये थे. वहां दोपहर करीब ढाई बजे लकड़ी लेकर लौटने के क्रम में एक विशाल हाथी से सामना हो गया. दोनों व्यक्ति लकड़ी का बोझा छोड़कर भागने का प्रयास कर ही रहे थे. तभी हाथी ने विभूति सहिस को अपनी चपेट में ले लिए और सूंड़ से पटक-पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया जबकि शत्रुघन सिंह बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं गोबरघुसी की एक अन्य महिला डुनु सिंह ने हाथी को सामने देखकर भागते हुए किसी तरह जान बचाने में सफल हुई और शाम तक घर लौट आई.

इसकी सूचना ग्रामीणों को मिलने पर शाम को दर्जनों लोग जंगल की ओर घुसे और विभूति सहिस व शत्रुघन सिंह की तलाश की लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चला. शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे दर्जनों की संख्या में लोग फिर से दोनों को खोजने के लिए जंगल की ओर गए. करीब दो घंटे तक खोजने के बाद कदलबेड़ा के पास छागल तुपा क्षेत्र में विभूति सहिस की लाश दिखाई दी.

About The Author

Thanks for your Feedback!