बैकफुट पर आया प्रशासन, निकाला जाएगा जुलुस…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर में गुरुवार को प्रशासन द्वारा अखाड़ा समिति का ट्रेलर जब्त करने के बाद गुस्साए प्रमुख अखाड़ा समितियों ने जुलूस निकालने से मना कर दिया था. अखाड़ा समितियों का कहना था कि जब तक प्रशासन द्वारा जब्त ट्रेलर को नहीं छोड़ा जाता तब तक वे लोग जुलूस नहीं निकालेंगे. इधर, शुक्रवार की देर शाम सात बजे सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में अखाड़ा समिति और प्रशासन के बीच बैठक हुई. एक घंटे चली बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिना किसी रोकटोक के जुलूस निकाला जाएगा. बैठक के बाद मीडिया से सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जब्त ट्रेलर को छोड़ा जाएगा और अखाड़ा समिति जुलूस को निकाल सकते हैं. जो अखाड़ा समिति अभी जुलूस निकालना चाहें वे निकालें और जो शनिवार को जुलूस निकालना चाहते हैं वे शनिवार को निकालें. उन्होंने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई. अखाड़ा समितियों की शर्तों को जिला प्रशासन ने मान लिया है. फैसले के बाद शनिवार को जमशेदपुर बंद को अखाड़ा समितियों ने वापस ले लिया है. इधर, उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि अखाड़ा समितियों को जिस तरह से जुलूस निकलना है वे निकाल सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed