दूसरे के नाम पर 5.50 लाख का लोनलेने वाले को गोलमुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने दूसरे के नाम पर साढ़े पांच लाख का लोन लेनेवाले दो लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. मामला सोमवार को ही गोलमुरी थाने तक पहुंचा था. इसके बाद पुलिस ने बिरसानगर जोन नंबर 7 के रहनेवाले सुमन सेन के बयान पर बिरसानगर जोन नंबर 2 के रहनेवाले राज कौर और गुरुदयाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

थाने तक मामला पहुंचते ही पुलिस ने की छापेमारी

गोलमुरी पुलिस का कहना है कि 20 मार्च की दोपहर के समय ही मामला थाने तक पहुंचा था. जांच में मामले में सत्यता लगने पर आरोपी के घर पर देर रात छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी घर पर ही थे. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने दूसरे के नाम पर साढ़े 5 लाख रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी की है.

Advertisements
See also  गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप-ध्यान और फूलों की होली के बीच नारी सशक्तिकरण का संदेश जमशेदपुर

Thanks for your Feedback!

You may have missed