JAC 12th EXAM:- इतिहास के लिए प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत और आधुनिक भारत पर ध्यान दें विद्यार्थी :- राजीव दुबे

0

राजीव दुबे, लेक्चरर इतिहास कोऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

JAC BOARD EXAM:- जैक बोर्ड की 12वीं यानी की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिसकी शुरुआत 14 मार्च से हो गई है जिसमें विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा अंक कैसे हासिल करें इसके लिए प्रयासरत हैं। इतिहास विषय में अधिक अंक लाने के लिए अपनी तैयारी को सिलेबस के आधार पर अंजाम दें।
इतिहास विषय की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है जिसमें 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होते हैं बाकी 80 अंकों की परीक्षा विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में जाकर देनी होती हैं। 80 अंकों की परीक्षा के 2 भाग होते हैं, पहला भाग ए OMR शीट पर होता है और दूसरा भाग बी विषयनिष्ठ होता है।
भाग ए जो ओएमआर शीट पर होती है उसमें 40 प्रश्न होते हैं और यह 40 प्रश्न अनिवार्य प्रश्न के अंतर्गत आते हैं, सभी विद्यार्थियों को इसका उत्तर देना अनिवार्य होता है और इसमें पास होना भी अनिवार्य है, जबकि भाग बी में भी 40 अंकों के विषयनिष्ठ प्रश्न होते हैं औऱ यह भी अनिवार्य ही होता है। विषयनिष्ठ प्रश्नों की प्रकृति 3 तरह की होती है अति लघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न। भाग बी तीन खंडों में बटा होता है—- खंड ‘क’ अति लघु उत्तरीय प्रश्न, खंड ‘ख’ लघु उत्तरीय प्रश्न और खंड ‘ग’ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न।
{भाग ए}
O.M.R. प्रकृति प्रश्न –
बहुविकल्पीय प्रश्नों यानी मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन MCQ के लिए एक ओएमआर शीट आपको दिए जाएंगे और इसमें 40 प्रश्न होंगे प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित होगा। गलत उत्तर के लिए कोई कटौती नहीं की जाएगी। दिए गए गोले के स्थान पर आपको सही उत्तर को काला करना होगा। सही उत्तर ए,बी,सी तथा डी किसी में भी छिपा हो सकता है। यहां विद्यार्थियों को ध्यान देने की बात यह है कि गोले को काला करने में सोच समझकर सही विकल्प का चयन करें और व्हाइटनर का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें नहीं तो कंप्यूटर आपके ओएमआर को रीड नहीं कर पाएगा और इसे मोड़े भी नहीं सीधा रखें।।
MARKS 40 EACH 1 MARK (40*1 MARKS= 40MARKS)
भाग बी
खण्ड क- इसमें अति लघु उत्तरीय प्रश्न होते हैं और अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का कुल अंक 10 होता है प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है और 5 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होता है। इसमें प्रश्नों का उत्तर कम शब्दों में सटीक और अधिकतम 2 वाक्य में दिया जाना चाहिए। जैसे अगर प्रश्न है * (अकबर का जन्म कब और कहां हुआ था?….. तो इसका उत्तर बिना भूमिका के अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 को अमरकोट में हुआ था) इस तरह से अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए।
खण्ड ख – खंड ख में लघु उत्तरीय प्रश्न होते हैं। प्रत्येक लघु उत्तरीय प्रश्न 3 अंक का होता है और कुल 5 प्रश्नों का उत्तर देना होता है इसमें प्रश्नों का उत्तर थोड़ा विस्तार से और 150 शब्दों में देना होता है और इतिहास विषय के प्रश्नों के उत्तर में पॉइंट बनाकर लिखना होता है तो विद्यार्थियों को इसका भी ध्यान रखना होगा और पॉइंट को भी परिभाषित करना होगा। जैसे प्रश्न होगा कि *(मौर्य कालीन इतिहास के प्रमुख स्रोतों का वर्णन करें तो इसका उत्तर देने के लिए कुछ पॉइंट लिखने होंगे जैसे (१) मेगास्थनीज का वृतांत (२) कौटिल्य का अर्थशास्त्र (३) मुद्राराक्षस (४) अशोक के अभिलेख (५) धार्मिक ग्रंथ और (६) अन्य स्रोत इन पॉइंट्स को विस्तृत रूप से लिखने से अंक अर्जित किए जा सकते हैं।
खण्ड ग – इसमें दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होता है और कुल 3 प्रश्नों के जवाब देने होते हैं। इसमें प्रश्नों के उत्तर को विस्तार पूर्वक लिखा जाता है परंतु अधिकतम 250 शब्दों में ही उत्तर देना चाहिए। इसमें लघु उत्तरीय प्रश्नों की भांति पॉइंट्स बनाकर प्रत्येक पॉइंट को विस्तार से परिभाषित करना चाहिए। इसके साथ प्रश्न के रूप में मानचित्र प्रश्न भी पूछे जाते हैं। इनमें एक मानचित्र दिया जाता है और इसमें प्रश्नों के अनुसार स्थानों को दर्शाया जाता है। इतिहास के में सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थी प्राचीन भारत, मध्यकालीन और आधुनिक भारत के अध्यायों को पढ़ ले। खासकर हड़प्पा सभ्यता, मौर्य काल से गुप्त काल तक, मुगल काल, बुद्ध काल, हंपी के स्तंभ, भक्ति काल- सूफीवाद, महात्मा गांधी की भारतीय राजनीति में भूमिका, भारतीय संविधान का निर्माण। अगर विद्यार्थी अभ्यास करें तो इतिहास में हुई अधिकतम अंक अर्जित कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed