गृह मंत्री अमित शाह का चाईबासा दौरा, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ने किया चाईबासा का सभा स्थल का निरीक्षण

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा:- भारत के गृहमंत्री अमित शाह के आगामी 7 जनवरी को चाईबासा आएंगे । इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान कि औचक निरीक्षण किया. इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि आगामी 7 जनवरी को देश के गृह मंत्री अमित शाह जी का कार्यक्रम संभावित है , इसलिए सभा स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है. देश के गृहमंत्री होने के नाते उनका सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र का दौरा संभावित है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा सीट चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर अपनी बातें जनता के समक्ष रखेंगे. इसी के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने चाईबासा का दौरा किया। बता दें कि इससे पहले नेताओं ने भाजपा पार्टी कार्यालय में एक बैठक कर रणनीति बनाएं उसके बाद 7 जनवरी को सफल कार्यक्रम बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में लोकसभा में कांग्रेस और विधानसभा के सभी सीट पर झामुमो और कांग्रेस की विधायक है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed