Advertisements
Advertisements

चाकुलिया:- चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित बिरसा चौक पर मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी आ पहुंचा. इससे अफरा तफरी मच गई. हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट पड़ गई. हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. लोगों ने हाथी के दर्शन किए और खूब मजे लिए.
हाथी चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा होते हुए बिरसा चौक पहुंचा. हाथी के आने की सूचना पाकर भीड़ जुट गई.सूचना पाकर वन विभाग के कर्मी भी बाजार पहुंचे और ग्रामीणों के साथ हाथी को बेंद जाने वाली मुख्य पथ होते हुए हाथी को ले गए.चाकुलिया नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में कई बार जंगली हाथी प्रवेश कर चुके हैं. कई बार तो हाथियों ने भारी नुकसान भी पहुंचाया है. परंतु यह हाथी काफी शांत दिखा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कचरे में भड़की आग से बड़ा हादसा, 6 बाइक-स्कूटी जलकर राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed