सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पहुँचे जमशेदपुर,क्षत्रिय महासम्मेल में होंगे शामिल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी शनिवार की शाम राजस्थान से जमशेदपुर पहुँचे । रविवार को इंचा के चलियामा शिव मंदिर प्रांगण में होने वाले क्षत्रिय महासम्मेल में हिस्सा लेंगे जहाँ हज़ारों की संख्या में कोल्हान के क्षत्रिय मौजूद रहेंगे । करणी सेना के पदाधिकारियों ने राँची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का भव्य स्वागत किया।सैकड़ो की संख्या में एयरपोर्ट पर क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहकर गर्मजोशी से स्वगत व सम्मान किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और संगठन को मजबूत बनाने हेतु कई दिशा निर्देश दिए,साथ ही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना झारखंड में किये गए कार्यो की सराहना की । मौके पर मौजूद प्रदेश संयोजक बिनय सिंह,हरि सिंह राजपूत,ललन सिंह,हेमंत सिंह देव,गोपाल सिंह,जितेंद्र सिंह,अन्नू सिंह,अखिलेश सिंह,मोहित सिंह,रंजन सिंह,रोहित,विकास व अन्य मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  खुदाई के गड्ढे में डूबने से महिला की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed