ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन आधारित समीक्षात्मक बैठक किया गया आहूत

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा:-पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी की अध्यक्षता तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक परियोजना पदाधिकारी, मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य की उपस्थिति में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन आधारित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा समीक्षा के दौरान मानव दिवस सृजित करने की वर्तमान स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने के लिए विशेष रूप से दिशा निर्देशित किया गया। इसके साथ ही संचालित सोकपिट, कंपोस्ट पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों सहित बिरसा हरित ग्राम योजना तहत पौधारोपण के कार्यों में आगामी 1 सप्ताह के भीतर लक्ष्यानुसार सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  महुआडांड़ में मानवता की मिसाल: बेसहारा बच्चों को नई जिंदगी दे रहा आरपीएस सेवा संस्थान

Thanks for your Feedback!

You may have missed