पद्मश्री छुटनी महतो और वीमेंस यूनिवर्सिटी की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की सौजन्य मुलाकात

0
Advertisements

सरायकेला निवासी और डायन प्रथा के खिलाफ संघर्ष करने वाली पद्मश्री छुटनी महतो जी और वीमेंस यूनिवर्सिटी की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता जी की सौजन्य मुलाकात मंगलवार को हुई। यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में मुलाकात के दौरान कुलपति ने कहा कि वह पद्मश्री छुटनी महतो जी के संघर्षों से अवगत हैं और आपका जीवन संघर्ष स्त्री सशक्तिकरण की दिशा में एक उदाहरण है। इस दौरान पद्मश्री छुटनी महतो ने भी अपने अनुभवों को साझा किया और माननीय कुलपति के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के विकास की शुभकामनाएं दीं। माननीय कुलपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी में आने वाले दिनों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में पद्मश्री को ससम्मान आमंत्रित किया जाता रहेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड में 631 डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई, कार्यरत डॉक्टरों के नाम भी सूची में

Thanks for your Feedback!

You may have missed