आदित्यपुर सामुदायिक भवन में युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का समापन

0
Advertisements

आदित्यपुर (संवाददाता ):– दिनांक 27 अगस्त 2022 को नेहरू युवा केंद्र सराइकेला खरसावां (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में आदित्यपुर दो रोड नंबर 10 स्थित सामुदायिक भवन में युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष एवं एडवोकेट श्री रविंद्र नाथ चौबे जी उपस्थित थे। उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस 21वीं सदी में भारत की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति जो भारत को पुनः विश्वगुरु बनाएगा वह युवा शक्ति है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर देश एवं समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नशा से दूर रहना चाहिए एवं शिक्षित होना चाहिए। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के आदित्यपुर के अंतर्गत आने वाले सारे क्लब के सदस्य उपस्थित थे ।इस क्रम में मुख्य रूप से प्रियांशु राज, सौरभ पाठक, विपिन कुमार, दीपक राय एवं अन्य कई युवा उपस्थित थे |

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  टाटा स्टील में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दो अधिकारियों को प्रमोशन और एक का तबादला

Thanks for your Feedback!

You may have missed