भारत के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा- प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना अंत्योदय का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय होने पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं, जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। भारत गणराज्य के 15वें और देश के प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े एवं लड्डू वितरण कर खुशियां मनाई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देते हुए इसे अंत्योदय का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले, अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने ऐतिहासिक कार्यकाल को पूरा किया है। वहीं, अब जनजाति समाज से आने वाली प्रथम महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी देश के प्रगति व विकास में एक नया इतिहास कायम करेंगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हो रहे बदलाव से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मूल-मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। उन्होंने विश्व के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को पूरे जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त की है।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed