जमीन विवाद में युवक की हत्या से सनसनी, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

0
Advertisements

बगहा : रामनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद लंबे समय से जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया जा रहा है कि विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद हमले में युवक की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले को जमीन विवाद से जुड़ी आपसी रंजिश के एंगल से जांच रही है।फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

About The Author

See also  2028 में रिलीज होगी स्त्री 3, फिल्म की राइटिंग हुई पूरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed