असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एआईडीएसओ ने चलाया कोष संग्रह अभियान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- 17 जुलाई को एआईडीएसओ जमशेदपुर नगर कमिटी के सदस्यों ने साकची गोलचक्कर में राह चलते छात्रों और लोगों से असम में आई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोष संग्रह अभियान चलाया गया। नगर सचिव सविता सोरेन ने कहा कि एआईडीएसओ छात्र संगठन द्वारा असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत अभियान चलाया जा रहा है।बाढ़ पीड़ित लोगों को पानी तथा खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है।साथ ही मेडिकल टीम द्वारा कैंप भी लगाया गया है।इसके मद्देनजर एआईडीएसओ छात्र संगठन द्वारा पूरे  देश भर में असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभियान चलाया जा रहा है। छात्र संगठन शिक्षा की समस्याओं को लेकर लड़ने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्य भी करते आई है।अभी भी लाखों की संख्या में बाढ़ पीड़ित लोग बेघर है।और खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। सरकार के साथ-साथ  जनता को भी इस विपत्ति के समय उत्तर-पुर्वी भारत में आए इस विपदा से निपटने के लिए हरसंभव मदद करना चाहिए। इस अभियान मे संगठन के जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता नगर सचिव सविता सोरेन,बबीता सोरेन,झरना महतो, राजेश गोप, विशाल महतो,ममता,वंदना आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
See also  टाटानगर स्टेशन के डायरेक्टर 30 सितंबर को होंगे रिटायर, दो दिनों पूर्व ही दे दी गई विदाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed