मानगो नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया , दुकानों प्रतिष्ठानों से थर्माकोल, प्लास्टिक का कप, गिलास लगभग 5 किलो जप्त, दुकानों से लगभग ₹4500 जुर्माना…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक को लेकर नोडल पदाधिकारी दिनेश्वर यादव के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। दुकानों प्रतिष्ठानों शॉपिंग मॉल आदि जगहों में जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच की गई। कई दुकानों में पॉलिथीन थर्माकोल ,प्लास्टिक का गिलास, प्लास्टिक का चम्मच, कटोरा, थर्माकोल का प्लेट आदि जप्त किया गया एवं दुकानों से लगभग ₹ 4500 जुर्माना किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया 1 जुलाई से प्लास्टिक के संदर्भ में होने वाले प्रतिबंध को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक नहीं रखने की चेतावनी दी गई।
दुकान, प्रतिष्ठान ,पथ विक्रेता , खुदरा विक्रेता के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया जाएगा उस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। ओल्ड पुरुलिया रोड,डिमना रोड, एवं अन्य क्षेत्रों में प्लास्टिक को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी के सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक को का उपयोग नहीं करने का अपील किया गया। प्लास्टिक अभियान प्रतिदिन नगर निगम क्षेत्र में चलाया जाएगा छापेमारी अभियान में नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, कार्यालय कर्मी सुकुमार श्रीनिवास मनीष कुमार आदि आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर के तीरंदाज श्रेय भारद्वाज का कमाल: 2 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

Thanks for your Feedback!

You may have missed