उत्तमडीह में 9 जुलाई को होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम- पुरेंद्र

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर (संवाददाता ):- उद्यमी स्वर्गीय नरेंद्र कुमार बेहरा, एशिया के पूर्व अध्यक्ष उद्यमी स्वर्गीय प्रमोद कुमार सिंह, एशिया के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बी पी सिंह, स्वर्गीय अमित कुमार महतो के स्मृति में आदित्यपुर विकास समिति के तत्वावधान में 9 जुलाई , दिन- शनिवार, प्रातः- 11:00 बजे आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड संख्या- 1 अंतर्गत उत्तमडीह फुटबॉल मैदान में लोहे की जाली सहित कुल 25 स्मृति वृक्ष लगाए जाएंगे- यह जानकारी आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुरेंद्र नारायण सिंह बतलाया कि आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों में इस वर्ष कुल 200 लोहे की जाली सहित स्मृति वृक्ष लगाया जाना प्रस्तावित हैl उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या- 33 अंतर्गत बंतानगर सी जोन स्थित प्लैटिना सीटी मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा ।

उन्होंने बतलाया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव श्री नितेश राज, आरएसबी की जीएमएचआर श्रीमती जया सिंह, युवा उद्यमी श्री रजनीश सिंह, युवा उद्यमी श्री रोहन सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र यादव, समाजसेवी सत्य प्रकाश को आमंत्रित किया गया है ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व पार्षद श्रीमती कुंती महतो, महेश्वर महतो, कमलकांत महतो, निरंजन महतो, बबलू महतो, गौरंगो दास, सक्रिय हैं ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed