व्याख्यान माला के तीसवें अध्याय में ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा । इस निमित्त महाविद्यालय के अलग-अलग विभागों द्वारा विभिन्न विषय-विशेषज्ञों के साथ भिन्न-भिन्न विषयों को लेकर निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । आज व्याख्यान माला श्रृंखला के तीसवें अध्याय में अंग्रेजी विभाग द्वारा व्याख्यान आयोजित किए गए । व्याख्यान को मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के आई.क्यू.ए.सी. को-ऑड्रिनेटर सह अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका प्रो. कुमारी प्रियंका ने संबोधित किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने व्याख्यान माला श्रृंखला के तीसवें अध्याय का उद्घाटन करते हुए अपने स्वागत वक्त में मुख्य वक्ता प्रो. कुमारी प्रियंका का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की । साथ ही व्याख्यान माला श्रृंखला के तीसवें अध्याय की रुपरेखा प्रस्तुत की । कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन विभागाध्यक्ष डॉ० प्रीतिबाला सिन्हा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन विभाग की प्राध्यापक डॉ. एस. मीनाक्षी ने की । इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, प्रधान लिपिक, शिक्षकेत्तर कर्मी, छात्र प्रतिनिधि सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  NEET UG का पहला अलॉटमेंट जारी, NIT जमशेदपुर में 761 में से 755 सीटों पर दाखिला पूरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed