Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का तब अपहरण कर लिया गया जब स्कूल गयी हुई थी. स्कूल से जब वह घंटों बाद घर पर नहीं लौटी, तब परिवार के लोग परेशान हुए और उसकी खोज-बीन शुरू की. इस बीच ही पता चला कि उसका अपहरण बहला-फुसलाकर कर लिया गया है. इसमें दो लोग शामिल थे.
स्कूल में बना हुआ है अटेंडेंट
घटना के बारे में परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी लड़की सुबह के समय मानगो के अमर ज्योति स्कूल गयी हुई थी. स्कूल में उसका अटेंडेंस भी बना हुआ है. जांच में पता चला है कि उसका अपहरण 24 जून की सुबह 10.30 बजे चेपापुल के पास से कर लिया गया है.
आरोपी भी है पहचान का
आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह जान-पहचान का है. दोनों की पहले से ही जान-पहचान थी. मामले में आरोपी पारडीह का रहने वाला अर्जुन व एक अन्य को बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि दूसरा आरोपी कौन है. पुलिस दोनों के लोकेशन का पता लगा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बाजार में छोटे लेन-देन की समस्या के समाधान हेतु सिंहभूम चैंबर का सिक्का वितरण अभियान जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed