परमथनगर में एक युवक की बेरहमी से पत्थर से कूचकर अज्ञात ने की हत्या

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  परमथनागर में एक युवक की बेरहमी से पत्थर से कूचकर अज्ञात ने हत्या कर दी। मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है।  जहां  परमथनागर झाड़ियों से गुरुवार को एक शव बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक इस हत्‍याकांड को बुधवार रात ही अंजाम दिया गया था। मृतक की पहचान परसुडीह निवासी शिवचरण सरदार के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव खेत में देखा। स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची परसुडीह पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई। जिसमें पता चला कि मृतक परसुडीह के परमथनागर का रहनेवाला है और वह मानसिक रोगी भी था। जिस कारण वह घर में ही रह करता था।

मृतक के माता-पिता साफ-सफाई का काम करते है। लोगों ने बताया कि वह अक्सर घर में रहता था। उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से उन पत्थरों को भी बरामद किया गया है। जिससे युवक की हत्या की गई।  पुलिस की छानबीन कर रही है कि इस घटना को किसने और क्‍यों अंजाम दिया।

Advertisements
See also  घर से लापता हुआ नाबालिग टाटानगर स्टेशन से सुरक्षित मिला

Thanks for your Feedback!

You may have missed