बहरागोड़ा में बाइक और साइकिल में टक्कर, 4 घायल

0
Advertisements

बहरागोड़ा :- बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत कोकमारा के पास बाइक पर सवार तीन व्यक्ति ने साइकिल सवार को धक्का मार देने से मौके पर 4 व्यक्ति घायल हो गए. आनन-फानन में सभी को मुखिया राम मुर्मु की देखरेख में बहरागोड़ा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जानकारी के मुताबिक राजलाबांध से बाइक पर सवार होकर 2 महिला समेत एक व्यक्ति चंद्रपुर रिश्तेदार के घर आ रहे थे उसी क्रम में कोकमारा चौक के पास अचानक साइकिल सवार आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए सभी लोग नीचे गिर पड़े. इस दौरान मुखिया राम मुर्मु वहीं से गुजर रहे थे उन्होंने 108 एंबुलेंस कॉल करके बुलाया फिर सभी घायलों को बहरागोड़ा हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां पर इलाज जारी है सभी की हालत स्थिर बताई गई.घायलों में से समीर बारीक,पिर्णिमा बारीक,सपना बारीक.मौके पर रासु भुइयां, सिकंदर सोरेन, सपन कर,कृष्ण मन्ना,बिस्वजीत राणा आदि उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ओलिंपियन अंकिता भकत ने छोड़ा कोल्हान विश्वविद्यालय, असम की रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में लिया दाखिला

Thanks for your Feedback!

You may have missed