शादी समारोह से लौटते समय ट्रेलर की चपेट में आने से दो भाई गंभीर रूप से घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : रविवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये सरायकेला- खरसावां जिले के रसुनिया चांडिल गांव के रहने वाले दो भाई आदित्यपुर गये हुये थे. सोमवार की सुबह घर लौटते समय दोनों भाई ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये.  घटना के बारे में घायल रोहित रोहित हेंब्रम और संजीव मार्डी ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे सोमवार को अपने घर बाइक से जा रहे थे. इस बीच ही सामने से आ रही ट्रेलर ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी. रोहित हेंब्रम मैट्रिक पास है और संजीत ग्रेजुएशन की पढ़ाई चांडिल कॉलेज से कर रहा है. घटना में दोनों भाई सड़क पर ही छट-पटा रहे थे तभी  वहां के लोगों ने पुलिस के सहयोग से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया . लेकिन हालत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  कांवड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत, ऊंचे फुटओवरब्रिज के निर्माण को हरी झंडी

Thanks for your Feedback!