गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से चौथे चरण का मतदान संपन्न, 3 बजे अपराह्न तक कुल 59.07 प्रतिशत हुआ मतदान

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) व वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतदान के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण पर बनाये रखी नजर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अपर उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारी ने भ्रमणशील रहते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का लिया जायजा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022 के चतुर्थ चरण में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित था जिसमें सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर उत्साह देखा गया।

मतदान के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन ने लगातार सुगम एवं सुचारुपूर्वक निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। वहीं सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अपर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर विधि व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। चतुर्थ चरण में निर्धारित समय 3 बजे अपराह्न तक कुल 59.07 % मतदान हुआ।

About The Author

See also  रणजी ट्रॉफी: झारखंड और दिल्ली के बीच मुकाबला अक्तूबर से, विराट सिंह संभालेंगे कमान

Thanks for your Feedback!

You may have missed