सामाजिक संस्था अस्तित्व ने लगाया थाना परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच और स्वास्थ्य जांच शिविर

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  दिनांक 24/4/22 दिन रविवार को अस्तित्व संस्था के सौजन्य से पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से कांड्रा थाना परिसर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी राजन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके और अपनी आंखों की जांच करा कर किया।थाना प्रभारी के साथ ही सभी स्टाफ, इंस्पेक्टर,कांस्टेबल, सिपाही,सफाई कर्मचारी और रसोइया का भी निःशुल्क नेत्र जांच और ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच की गई जिसमे कुछ लोगों को समस्या के अनुसार डॉक्टरी सलाह और दवाई दी गई।मौके पर अस्तित्व संस्था की संस्थापिका मीरा तिवारी,सक्रिय सदस्य सुनीता मिश्रा,आशा दास,मिथुन कुमार,बिपिन बरसने,विदिशा मिश्रा,कुबेर चौधरी पूर्णिमा नेत्रालय की टीम में सहाबुद्दीन,सोनाली और बहुत से स्थानीय लोग मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बॉक्सिंग एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम 14-15 मार्च को आदिवासी बॉक्सरों का टूर्नामेंट कराने का लिया निर्णय

You may have missed