मानगो पुल के मरम्मती में दिखा अव्यवस्था का आलम, भारी जाम में घंटों फंसे रहे लोग, भाजपा ने मरम्मती के टाइमिंग पर उठाया सवाल, नो एंट्री के समय में बदलाव की मांग की

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- जमशेदपुर को मानगो से जोड़ने वाली स्वर्णरेखा नदी पर बनी पुल की मरम्मती का कार्य सोमवार को शुरू हो गया है। पुल के एक हिस्से पर जुस्को और प्रशासन ने काम करना प्रारंभ कर दिया है जिसे एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इधर काम शुरू होते ही लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। सुबह नो इंट्री खुलने एवं स्कूली बच्चों की छुट्टी होते ही भारी जाम देखने को मिली। लोगों को तपती धूप के बीच एक छोड़ से दूसरे छोड़ आने में घंटों समय लग गया। इस खबर की जानकारी मिलने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों के संग मानगो पुल के मरम्मती कार्य का जायजा लिया। इस क्रम में ट्रैफिक पर भारी अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। बच्चे स्कूली वैन से नीचे उतरकर पैदल पुल पार करते दिखे। भाजपा ने पुल के मरम्मती में बिना पूरी तैयारी किये बिना कार्य प्रारंभ करने का आरोप लगाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने जिला प्रशासन और जुस्को द्वारा मरम्मती के टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोना के इतने लंबे समय में जब सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम थी और स्कूल बंद थे तो ऐसे महत्वपूर्ण पुल का मरम्मत नही किया गया। परंतु जब स्कूल खुल गए हैं और गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है तो मरम्मती कार्य से आम जनता पर यह दोहरी मार पड़ रही है। गुँजन यादव ने इस बाबत ट्रैफिक डीएसपी से भी बात की और नो एंट्री के समय को बदलने की मांग की जिससे स्कूली बच्चों को भारी जाम का सामना ना करना पड़े। गुँजन यादव ने कहा कि मरम्मती कार्य एक जेसीबी और आठ से दस मजदूरों के सहारे किया जा रहा है। उन्होंने मशीनरी के साथ मजदूरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

Advertisements
Advertisements

इस दौरान जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार एवं बिनानंद सिरका मौजद थे।