गायिका लता मंगेशकर के निधन पर ग्रामीणों ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें दी श्रद्धांजलि.

Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा :- बरसोल अंतर्गत पांचरुलिया गॉव में समाजसेवी बिजन कुमार धड़ा की अध्यक्षता में गायिका लता मंगेशकर के निधन पर ग्रामीणों ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाजसेवी  धड़ा ने कहा की देश ने आज ऐसी महान शख्सियत को खो दिया, जिसकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
पांचरुलिया गांव में शोक सभा के दौरान ग्रामीणों ने लता मंगेशकर को एक महान शख्सियत बताया। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर ने लगभग छह दशक तक अपने संगीत से देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अलग पहचान बनाई थी। भारतीय संगीत को उच्च शिखर तक पहुंचाने का काम उन्होंने किया था। कहा कि लता मंगेशकर सुरों की रानी थी। जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। संगीत जगत में उनके जैसा कोई न था। उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। लता मंगेशकर के निधन से संगीत की दुनिया ने एक ऐसी गायिका खो दी है, जिसने अपनी सुरीली आवाज से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है।मौके पर सुजित गिरि, बिजु जेना, राज धडा, शुभम धडा, ओम प्रकाश धडा, जयदेव जेना, अर्चना धडा, चिन्मयी जेना आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  100% उपस्थिति पर 88 छात्रों का सम्मान, अनुशासन और निरंतरता पर जोर

You may have missed