बहरागोंडा प्रखण्ड के 9 केंद्रों में 15 से 18 वर्षों के किशोरों का हुआ टीकाकरण

Advertisements
Advertisements

बहरागोडा :- बहरागोड़ा प्रखंड के 9 केंद्र में बुधवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका दिया गया. पहले दिन 500 का लक्ष्य था।इस दौरान सांड्रा में 180, राजलाबांध में 380, के बी गमारिया में 170, शाशन गमारिया में 90,भालुककुलिया में 140,कोइमि स्कूल में 260,पारुलिया उच्च विद्यालय में 320 इसके अलावा सी एच सी बहरागोड़ा में 400 बच्चों को वैक्सीन दी गई। सभी बच्चे मास्क पहनकर सेंटर पर पहुंचे. सुबह से ही परिसर में भीड़ रही. वैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया. सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं हो सका. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगातार मास्क पहनने की अपील की जा रही थी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी चौधरी ने बताया कि लगातार वैक्सीनेशन कार्य जारी रहेगा. लगभग 11150 टीकाकरण का लक्ष्य है. इसे लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मी जुटे हैं.मौके पर एन एम नीलम टाप्पू,रीता माहातो,शांति मुखी,माला रानी माइटी,रुमिला बिलुंग,शिवानी कर,गुरूमनी सिंह,सुजाता घटवारी आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जुगसलाई पुलिस चौकी प्रभारी निलंबित, गंभीर शिकायत पर विभाग ने उठाया कदम

You may have missed