निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत,परिणाम घोषणा के बाद प्रमाण पत्र के साथ विजेता

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास (संवाददाता ):- शहर के संत एस एन ग्लोबल स्कूल में विगत सप्ताह आयोजित हुए ‘इंटर क्लास एसे राइटिंग कॉम्पिटिशन’ के विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था । विद्यालय के को-करिकुलर कॉर्डिनेटर खुशी रानी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार पाने वालों में कक्षा दो के निखिल राज, कक्षा चार के आदित्य कुमार, कक्षा चार के छात्रा साक्षी कुमारी, कक्षा पांच की शुभांगी सिंह और कक्षा आठ की निधि कृष्णा शामिल हैं । वहीं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वालो में कक्षा दो के अनूप कुमार, अमृता कुमारी, कक्षा चार की छात्रा नन्दनी कुमारी, कक्षा पांच की रश्मि राज, निखत जहां, शुभराज पांडेय, कक्षा आठ के हिमांशु कुमार, ज़िया फातिमा, बर्तिका सिंह, रितिका सिंह, आदित्य राज और अलका कुमारी हैं । वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो में कक्षा दो के विराट सिंह, कक्षा तीन की सपना कुमारी, आदित्य मौर्य और कक्षा छः के विवेक प्रताप रंजन, आशिफ अहमद शामिल रहें । इस अवसर पर विद्यालय द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सेलेंस और पुरस्कार वर्ग शिक्षको के हाथों मंच पर प्रदान किया गया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  30 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सांसद रिहा… कोर्ट के फैसले से हलचल

You may have missed