दीपावली के पूर्व संध्या पर शहीद परिवारों को प्रशासन ने किया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-पिछले पाँच वर्षों से सरहद की सीमाओं की रक्षा में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के परिजनों को जिला प्रशासन के द्वारा दिपावली के पूर्व संध्या पर सम्मानित किया जाता है। इस बर्ष भी पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री सूरज कुमार के निर्देशानुसार एडीसी प्रदीप प्रसाद ने शहीद मनोज कुमार की पत्नी सुनीता शर्मा को बिष्टुपुर एल रोड में उनके आवास पर जाकर शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किए उन्होंने कहा कि शहीद परिवार को उनके परिजनों की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता मगर ऐसे मौके पर उनके साथ खड़े होकर उनके दर्द को कम करने का प्रयास जरूर किया जा सकता है। इसी क्रम में बी डी ओ प्रवीण कुमार ने शहीद किशन दुबे की माता जगमाया देवी को शॉल और उपहार देकर सम्मानित किये। शहीद जितेंद्र कुमार की पत्नी दुर्गावती देवी को भी बागबेड़ा स्थित उनके आवास पर जाकर बी डी ओ प्रवीण कुमार ने सम्मानित किया जबकि शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन के पिता पूर्व सैनिक नायब सूबेदार नवीन जी एवं उनकी पत्नी को मानगो नगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय जी ने बालिगुमा स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जबकि शहीद श्रीनिवास की पत्नी पद्ममा राव को कल जे एन सी के पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार सम्मानित करेंगे यह पूरा कार्यक्रम अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रतिनिधि के रूप में सुशील कुमार सिंह डॉक्टर कमल कुमार शुक्ला राजीव रंजन दिनेश सिंह अशोक श्रीवास्तव आशुतोष राय अशोक शर्मा देवानंद सिंह सुरजीत सिंह हंसराज सिंह मिथिलेश कुमार सिंह शिव शंकर चक्रवर्ती आशुतोष कुमार सिंह मिथिलेश कुमार अभय सिंह अनुज सिंह विवेक कुमार सिंह ने प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed