जुबिली पार्क में मुगल के नाम पर बोर्ड लगाने पर भाजपा बिफरी, पूछा- मुगल का शहर से क्या संबंध है

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर(संवाददाता ):- टाटा प्रबंधन द्वारा जुबिली पार्क में मुगल गार्डन का बोर्ड लगाने की भाजपा ने निंदा की है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने इसे दुःखद बताते हुए कहा कि जमशेदपुर जो पिछले 1 सदी पहले अस्तित्व में आई है। जहां शांतिप्रिय जनता एवं आदिवासी भाई रहते हैं, उस स्थान पर अचानक से विदेशी आक्रांताओं के नाम पर गार्डन का नाम रखना इस शहर एवं राज्य की जनता का अपमान है। मुगल बाहर से आये और हम पर अत्याचार किया और हम उसके नाम पर गार्डन का नाम रख कर उनका महिमामंडन करे ये शहर की जनता को मंजूर नही है। प्रकृति पूजक स्थान एवं शहर को अगर किसी खास समुदाय के वोट बैंक के लिये किसी के इशारे पर नाम रखा जाए तो इसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है। टाटा प्रबंधन बताए कि मुगल का इस शहर एवं जुबली पार्क से क्या संबंध है। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने पार्क का नाम जमशेदपुर के गौरव, शहर के विभूति एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट का शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम से पुनः बढया

You may have missed