गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- बहुत ही दुखद समाचार है एक प्रतिभावान बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जितने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वह उलीडीह कुंवर सिंह रोड में रहने वाली है और 8वीं कक्षा की छात्रा है उसका नाम मनीषा कुंडू है उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दोपहर में साथ खाना खाया
परिवार के लोगों ने बताया कि दोपहर में सभी लोगों ने साथ में ही खाना खाया था. इसके बाद बाद माता-पिता मजदूरी करने के लिए दूसरे जगह पर चले गए थे. घर में छोटे भाई बहन भी थे, लेकिन वे बाहर खेल रहे थे. अचानक भाई आयुष कमरे में गया, तब देखा कि मनीषा फंदे पर लटकी हुई है. इसके बाद उसने शोर मचाकर पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी.

बॉक्सिंग में जीती थी गोल्ड
मनीषा के बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि दो माह पहले रांची में बॉक्सिंग का आयोजन किया गया था. उसने मनीषा गोल्ड मेडल जीती थी. परिजनों का कहना है वह काफी जिद्दी थी. हालाकि कारणों का खुलासा परिवार के लोग नहीं कर रहे हैं.

See also  बोहटा में करोड़ों की योजना घोटाले में लिप्त, बाउंड्री और भवन निर्माण में घटिया काम का आरोप, योजना की जानकारी अब तक सार्वजनिक नही

You may have missed