कवि सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई अंकिता सिन्हा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:– प्रयागराज में जमादार धीरज जन्मोत्सव 2021 एवं सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे शहर की युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दूरदर्शन केंद्र इलाहाबाद के पूर्व निदेशक श्याम विद्यार्थी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ विजय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर झारखण्ड की कवयित्री अंकिता सिन्हा, वरिष्ठ शायर श्रीराम मिश्रा उर्फ तलब जौनपुरी और कार्यक्रम संयोजक समस्त जमादार परिवार शामिल थे। इस अवसर पर संस्था की ओर से विशिष्ट अतिथि कवयित्री सिन्हा को सम्मानित किया गया। मौके पर अंकिता सिन्हा की इस पस्तुति … मैं जिंदगी से मिली आज जिंदगी बनकर।
उतर गई हूं तेरे दिल में रोशनी बनकर।। संभाल कर रखना कि मैं कीमती हूं। मैं अंकिता हूं, रहूंगी सदा खुशी बनकर।।
इसके बाद…
हम सबसे अलग सबसे जुदा ढूंढ रहे हैं।
इक उम्र में जीने की अदा ढूंढ रहे हैं।। इस शहरे सितमगर में वफाएं नहीं मिलती। भोले हैं बहोत, आप भी क्या ढूंढ रहे हैं।। सब जानते हैं की सबका खुदा एक है, लेकिन पर लोग यहां अपना खुदा ढूंढ रहे हैं ! जिस शख्स को इक उम्र यहां खोजते गुजरी, उस शख्स को हम अपने सिवा ढूंढ रहे हैं।। मिलती ही नहीं अंकिता जख्मों की सिवा कुछ, कातिल के नगर, दुख की दवा ढूंढ रहे हैं।। को श्रोताओं ने काफी पसंद किया और सराहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल अन्य कवि, कवयित्री और शायरों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति दी जिसको दर्शकों ने काफी सराहा।
इन्हे मिला जमादार धीरज सम्मान
नजर कानपुरी लखनऊ, मासूम रजा रशदी गाजीपुर, विजय लक्ष्मी विभा, गोपी कृष्ण श्रीवास्तव, प्रभा शंकर शर्मा प्रयागराज। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रैमासिक पत्रिका एवं साहित्यिक संस्था गुफ्तगू की टीम का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements

You may have missed