सैल्यूट तिरंगा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रविशंकर तिवारी का हुआ जोरदार अभिनंदन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-कैलाश नगर स्थित पुष्पा पाठक जी के आवास पर सैल्यूट तिरंगा जिला महिला मोर्चा द्वारा जिला की अध्यक्ष सरस्वती साहू के नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर रविशंकर तिवारी का जोरदार तरीके से अभिनंदन किया गया। सभी ने सैल्यूट तिरंगा द्वारा किए जा रहे कार्यो को सराहा। इसे मंडल स्तर तक ले जाने की बातें हुईं। श्री तिवारी ने कहा महिलाओं के उत्साह , सम्मान और प्यार का आभारी हूं हर पल ,सुख दुख में आपके साथ रहूँगा।सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सरस्वती साहू, पुष्पा पाठक, सोनिया साहू,लतिका साहू, रेखा साहू, हमारे युवा साथियों में मुनीराम हेम्ब्रम,सतीश सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, राजू भाई, साई भक्त लालोंकर जी आदि शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements
See also  महिला दिवस पर बच्चियों और महिलाओं का सम्मान, समाजसेवी ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

You may have missed