Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (संवाददाता ):- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चुनाव प्रचार थमा। पंचायत चुनाव का मतदान कल होगा।चुनाव कर्मीयों ने बुधवार को योगदान किया। प्रखंड क्षेत्र में कुल 730 मतदान कर्मियों द्वारा चुनाव कराएंगे। रिजर्व में भी 70 कर्मी मौजूद रहेंगे। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी कुंज नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार को कुल 730 मतदान कर्मियों द्वारा योगदान किया गया। जिसमें 70 कर्मी रिजर्व रहेगें। सभी बुथों पर छ : छ: अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वहीं सभी बुथों पर भय मुक्त व शांति पुर्ण मतदान के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। गश्त में भी अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहेंगे। सभी बुथों पर धारा 144 लगाया जाएगा। वहीं चुनाव कर्मचारियों को विद्यालय में बने भोजन को ही खाना पड़ेगा। जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रबंधन किया जाएगा। चुनाव सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। जिला पार्षद, मुखिया, बीडीसी व वार्ड सदस्य के पदों के लिए मतदाता ईवीएम से मतदान करेंगे। वहीं सरपंच व पंच के लिए बैलैट पेपर का इस्तेमाल होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  दहेज में 10 लाख नकद और गहनों की मांग, विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, इलाके में हड़कंप

You may have missed