कोडरमा के युवक ने रांची में ब्लेड से काट कर की आत्महत्या।

Advertisements
Advertisements

रांची:- कोडरमा के एक युवक ने रांची में आत्‍महत्‍या कर ली है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने उसके कमरे का दरवाजा खोला। वहां काफी मात्रा में खून बहा हुआ था,मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। जेवियर कॉलेज के पास एक युवक ने ब्लेड से काट कर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक का नाम निकोलस बताया जा रहा है।मृतक युवक निकोलस ने ब्‍लेड से अपना गला काट लिया था। वह कोडरमा जिले का रहने वाला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि निकोलस ने आज दोपहर 12 बजे तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आसपास के लोगों ने निकोलस को आवाज देकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। अंदर से कोई जवाब नहीं आने और दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लालपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो सभी अवाक रह गए।

वहां निकाेलस का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि युवक के कमरे में काफी मात्रा में खून बहा हुआ था। इसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटना की जानकारी निकोलस के परिवार वालों को दे दी गई है। लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद निकोलस के मृत्यु की असली वजह पता चल सकेगी।

Advertisements

You may have missed