पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा महानगर दी श्रद्धांजलि

Advertisements

जमशेदपुर :- भारत रत्न, पूर्व पीएम एवं भाजपा के प्रेरणापुंज स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि सोमवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव के अगुवाई में मनाई गई। इस दौरान अटल जी का भावपूर्ण स्मरण कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि अटल जी महान विभूतियों में गिने जाएंगे। देशनिर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश की अखंडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके आदर्शों पर चलकर भाजपा देश को तरक्की और उन्नति की राह पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश का निर्माण भी अटल जी की देन है। दशकों तक चले आंदोलन के बाद उनके अटल इरादों के कारण झारखंड अस्तित्व में आया। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उनका अनुसरण कर हमें निरंतर आगे बढ़ना है। उनके प्रति हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राकेश सिंह ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार शुक्ल, रमेश हांसदा, कुलवंत सिंह बंटी, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, बारी मुर्मू, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, धर्मेन्द्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, ज्योति अधिकारी, ध्रुव मिश्रा, दीपक झा, अजय सिंह, सुरेश शर्मा, हेमंत सिंह, संजय सिंह, बिनोद राय, राजपति देवी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रदासुमन अर्पित किए।

About The Author

You may have missed