टाटा स्टील के कर्मचारी के घर से गहने और 3:50 लाख नगद की चोरी जमशेदपुर सिद्धगोडा के रहने वाले घर बंद कर गए थे मुजफ्फरपुर।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी टाटा स्टील कर्मचारी रितेश कुमार झा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर से साढ़े तीन लाख रुपये, 150 ग्राम सोना और एक किलो चांदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी करने वाले क्वार्टर के पीछे के रास्ते रोशनदान से घर में घुसे। अलमारी का दरवाजा और लॉकर तोड़ दिया। इसके बाद चोरी को अंजाम दिया। शनिवार सुबह पड़ोसियों को चोरी की जानकारी हुई जिसकी सूचना रितेश कुमार झा को दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके बाद रितेश ने कदमा रामनगर में रहनेवाले अपने भाई विजय झा को सूचना दी। वे भाई के घर पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली। सिदगोड़ा थाना की पुलिस को मामले से अवगत कराया।

चोरों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी ली। घर के सामान बिखरे हुए थे। अलमारी खुली हुई थी। रितेश झा के अनुसार वे शुक्रवार की सुबह पूरे परिवार के साथ एक रिश्तेदार के मौत होने पर बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गांव जाने के लिए निकले थे। रात में वे गांव पहुंचे। उनके अनुसार उनके घर से लगभग 3.5 लाख रुपए नगद समेत डेढ़ सौ ग्राम सोने के गहने व 1 किलो चांदी के गहनों की चोरी हुई है। विजय कुमार झा की शिकायत पर सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisements

You may have missed