चिराग के आगमन को लेकर हुई लोजपा की बैठक,रोहतास जिला के सभी कार्यकर्ता चिराग के साथ

Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड दावथ और सूरजपुरा प्रखंड के चिराग गुट लोजपा की बैठक मलियाबाग के अंतिमा मैरेज हाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता दावथ प्रखंड लोजपा अध्यक्ष लक्ष्मण पासवान ने किया, वही संचालन दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या पासवान ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि रोहतास जिले के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का रोहतास जिले में होने आशीर्वाद यात्रा को लेकर भव्य तैयारी, जगह जगह गेट, सहित कार्यक्रम के लिए अन्य तैयारी, को लेकर बल दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि रोहतास जिले में पुरे बिहार से भव्य तैयारी पार्टी द्वारा शुरू कर दिया गया है, पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।कार्यकर्ता गांवों कस्बों में जाकर चिराग की यात्रा को लेकर लोगों के बीच सम्पर्क स्थापित करने का काम कर रहे है।इसके अलावा उन्होंने बताया कि पार्टी के रोहतास जिले के एक भी कार्यकर्ता पारस गुट के साथ नहीं है, सभी लोग अपनी आस्था चिराग पासवान में जताते हुए उनके हाथों को,मजबूत बनाने का संकल्प लिया हैं।बैठक में अन्य लोगों में दिनारा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी जगनारायण साह, संतोष पासवान, दीपक पाल, प्रवीण पांडेय, गुड्डु सिंह भोरिक पासवान,वकील पाल, मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

You may have missed