रोहतास जिले में शराब पार्टी करते 6 मुखिया व एक पैक्स अध्यक्ष सहित 19 लोग गिरफ्तार,दो पिस्टल व 23 जिंदा कारतूस बरामद

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सासाराम ( दुर्गेश किशोर तिवारी):- जिले के दरिगावं थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिगावं पंचायत सरकार भवन के बगल में स्थित एक निजी मकान में 6 मुखिया, 1 पैक्स अध्यक्ष सहित 24 लोग शराब पार्टी कर रहे थे।गिरफ्तार मुखिया में दरिगाव पंचायत के मुखिया राजू पासवान, चेनारी के हाटा पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, विश्रामपुर के धर्मेंद्र सिंह, खुर्नू पंचायत के मुन्ना सिंह तथा चेनारी के मुखिया राजवंश सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सदोखर के पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह सहित अन्य लोग भी शामिल है। सासाराम एसडीपीओ अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया गया है। पार्टी में शामिल 24 लोगों में से 18 लोग शराब के नशे में पाए गए। वहीं गिरफ्तार मुखिया के पास से दो पिस्टल तथा 23 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। सभी का ब्रेथ एनालाइजर से शराब जाँच किया गया है तथा पूछताछ की जा रही है।यह करवाई रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती के निर्देश पर की गई है।जिसकी आधिकारिक तौर पर एसपी रोहतास ने देर रात पुष्टि की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी

You may have missed