हरेलाल महतो के परिवार से मिलने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री सुदेश महतो और प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस , हरेलाल महतो की रिहाई की मांग को दोहराया …

Advertisements

जमशेदपुर : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस बुधवार को पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के परिवार से मुलाकात करने उनके ईचागढ स्थित आवास पहुंचे। जहां उन्‍होनें हरेलाल महतो के परिजनों का हाल जाना और उनकी हौसला देते हुए कहा कि ये उनकी अकेले की लड़ाई नहीं ये न्‍याय की लड़ाई है। जिसे सबको मिलकर जीतना है। बता दें कि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह ईचागढ़ के लोकप्रिय नेता हरे लाल महतो पर पुलिस ने कोविड गाइडलाइन के उल्‍लंघन के मामले में गिरफ्तार कर रखा है। इस गिरफ्तारी को लेकर पार्टी की ओर से आंदोलन का आगाज भी किया जा चुका है। मामले की उच्‍चस्‍तरीच जांच की मांग के साथ हरे लाल महतो की जल्‍द रिहाई की भी मांग की जा रही है। इस मुलाकात के दौरान हरे लाल महतो की अविलंब रिहाई और बामन मेला कांड के न्यायिक जांच की मांग को दोहराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

You may have missed