कोविड वैक्सीनेशन से समस्त जिलेवासियों को आच्छादित करने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध, चेशायर होम में 50 लाभुकों का किया टीकाकरण

Advertisements

जमशेदपुर :-जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार समस्त जिलेवासियों को टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ने हेतु हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज चेशायर होम में 50 लाभुकों का कोविड टीकाकरण किया गया। प्रशिक्षु उप समाहर्ता श्री प्रशांत हेम्ब्रम ने जानाकरी दी कि चेशायर होम में 50 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसमें 18-45 आयु वर्ग के 40 तथा 10 लोग 45+ आयु वर्ग के शामिल हैं। गौरतलब है समस्त जिलेवासियों को टीकाकरण अभियान से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार गांव-गांव में पदाधिकारियों को भेजकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही कोरोना संक्रमण रोकथाम में टीकाकरण कितना जरूरी है इसको लेकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। जिले को कोरोनावायरस से सुरक्षित रखने हेतु टीकाकरण शत प्रतिशत करवाना काफी आवश्यक है इस दिशा में पंचायत एवं ग्राम स्तर पर एवं बुजुर्ग तथा चलने फिरने में असमर्थ एवं बीमार लोगों को मोबाइल वैक्सिनेशन वाहन के माध्यम से ऑन स्पॉट टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

About The Author

See also  झारखंड में योजना बजट का सिर्फ 29.38% खर्च, दिसंबर तक ₹75,000 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य

You may have missed