‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग खत्म होने पर इमोशनल हुईं आलिया भट्ट, फोटोज शेयर कर बताई दो साल की जर्नी

Advertisements

दिल्ली :- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बीते दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। हालांकि अब इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट इमोशनल हो गई हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस फिल्म से जुड़ी यादें शेयर की हैं। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म के सेट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो संजय लीला भंसाली के साथ ही पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘हमने 8 दिसंबर 2019 को गंगूबाई की शूटिंग शुरू की थी और अब 2 साल बाद फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई। ये फिल्म और सेट 2 लॉकडाउन और 2 तूफान से गुजरी है।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आगे आलिया ने लिखा, ‘मेकिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक और एक्टर को कोरोना भी हुआ। सेट ने जिन मुसीबतों का सामना किया है वह खुद में भी एक फिल्म है। लेकिन इन सबके बीच और भी बहुत कुछ हुआ। ये एक जीवन को बदलने वाला अनुभव है। संजय सर से निर्देशित होना मेरे पूरे जीवन का सपना रहा है। आज इस सेट से मैं एक अलग इंसान के रूप में निकल रही हूं। आई लव यू सर! धन्यवाद…वाकई आपके जैसा कोई नहीं है।’ इतना ही नहीं आलिया ने आगे लिखा, ‘जब कोई फिल्म खत्म होती है तो उसका एक हिस्सा खत्म हो जाता है, ऐसे में आज मैंने भी अपना एक हिस्सा खो दिया है। गंगू आई लव यू! आपकी कमी खलेगी। इन दो सालों के लिए मेरा परिवार और दोस्त बने। तुम्हारे बिना कुछ भी संभव नहीं होता। मैं आप लोगों को प्यार करती हूं।’

See also  परिणीति चोपड़ा ने प्लेन में मनाया करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा से तुलना कर यूजर्स ने किया ट्रोल

गौरतलब है कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग होने में दो साल का वक्त इसलिए लगा क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली को कोरोना हो गया था। जिसकी वजह से कुछ समय के लिए शूटिंग को रोकना पड़ा। इसके अलावा मुंबई में आए तूफान की वजह से फिल्म का सेट भी टूट गया था। जिसकी वजह से भी शूटिंग रोकना पड़ी थी। फिल्म की शूटिंग गोरेगांव स्थित मुंबई फिल्म सिटी में हुई थी।

 

About The Author

You may have missed