विद्या बालन की इस साड़ी की कीमत लाखों में है, जानें क्यों है खास,

Advertisements

दिल्ली:- बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘शेरनी’ (Sherni) अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई हैं. फिल्म के प्रमोशन में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक साड़ी पहनी थी. इस दौरान विद्या ने एक खास साड़ी पहनी, जिसपर फैंस की निगाहें टिक गई. साड़ी के प्रिंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. विद्या बालन को साड़ियां पहनना काफी पसन्द है और वो हर बार इसे लेकर एक्सपिरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती. फिल्म ‘शेरनी’ की थीम पर आधारित विद्या ने एक कार्यक्रम में पर्पल और लाइट ग्रीन साड़ी पहनी थी. इस साड़ी की खास बात ये थी कि इसपर शेरनी प्रिंट बना हुआ था. ये तोरानी नाम के ब्रांड की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नायलॉन साटन साड़ी में विद्या बेहद खूबसूरत लग रही थी. साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था, जिसमें उनका स्मोकी आई मेकअप उनपर काफी सूट कर रहा था. एक सुंदर प्लंज नेकलाइन ब्लाउज के साथ उन्होंने साड़ी कैरी किया था. उनका ये लुक काफी पसन्द किया गया था. इस साड़ी की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत एक लाख 45 हजार रुपये है और ये आपको तोरानी की बेवसाइट पर आसानी से मिल सकती है. इस साड़ी का नाम ‘द रंग रानी गुरीना है. बता दें कि विद्या बालन की फिल्म शेरनी को दर्शकों से उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है. फिल्म में वो एक वन विभाग की ऑफिसर बनी है.

वहीं, पिछले बार विद्या बालन ‘शकुंतला देवी’ फिल्म में नजर आई थी, जिसमें उन्होंने ह्यूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी का किरदार निभाया था. फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी. फिल्म में उनकी बेटी का रोल सान्या मल्होत्रा ने निभाया था. वहीं, फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया था.

About The Author

You may have missed