कांग्रेस के सवाल के बाद सरयू राय ने लिखा डॉ रामेश्वर उराँव को पत्र, कहा मीडिया में है सवाल, अब तक नही मिला है पत्र 

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- आदित्यपुर स्थित अस्पताल 111 के मामले में कार्रवाई होने के बाद शहर में राजनीति जोरो पर है। बता दें कि सरयू राय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी इस बारे में आगाह किया था जिसके बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया और फिर सरयू राय ने डॉ रामेश्वर उराँव को भी पत्र लिखा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सरयू राय द्वारा लिखा गया पत्र:-

सेवा में,
डाॅ॰ रामेश्वर उराँव,
प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, झारखंड -सह-
मंत्री, वित्त, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग,
झारखंड सरकार।

महाशय,
जम्मी भास्कर नाम के एक व्यक्ति ने कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता के नाते समाचार पत्रों में बयान दिया है कि उन्होंने मुझे कोई पत्र लिखा है, जिसमें किन्हीं 11 बिंदुओं पर मुझसे जवाब मांगा है। यह खबर विगत तीन दिनों से जमशेदपुर में सोशल मीडिया पर चल रही है। कल दिनांक 28.05.2021 को इस पत्र के हवाले से जमशेदपुर से प्रकाशित उदितवाणी नामक अखबार में एक बड़ा समाचार छपा है। आज प्रभात खबर और दैनिक भास्कर के जमशेदपुर संस्करण में भी इस पत्र को उधृत करते हुये बड़ा समाचार छपा है।
आश्चर्य है कि कांग्रेस के तथाकथित कोल्हान प्रवक्ता ने मुझे जो पत्र लिखा है, वह पत्र मुझे अबतक नहीं मिला है। डाक से, मेल से, व्हाट्सएप से या कसी अन्य माध्यम से मुझे उनका पत्र नहीं मिला है। पर इस पत्र में अंकित बिंदुओं पर जवाब देने की उनकी चुनौती मुझे मीडिया के माध्यम से मिल रही है। यह पत्र आदित्यपुर के 111 सेव लाइफ अस्पताल को लेकर गत दिनों हुए विवाद को आधार बनाकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के बचाव में कांगे्रस के तथाकथित प्रवक्ता जम्मी भास्कर द्वारा मुझे लिखा हुआ प्रतीत होता है। चुंकि किसी राजनीतिक दल के प्रवक्ता द्वारा दिया गया वक्तव्य पार्टी का अधिकृत वक्तव्य माना जाता है, पार्टी की संबंधित इकाई की सहमति से दिया गया माना जाता है। परंतु जहाँ तक मेरी जानकारी है कांग्रेस पार्टी की कोई कोल्हान क्षेत्र के लिये संगठनात्मक इकाई नहीं है, इसलिये इस संबंध में मैं आपको कष्ट दे रहा हूँ।
मैं इंतजार कर रहा हूँ कि कांग्रेस के तथाकथित प्रवक्ता द्वारा मुझे लिखा गया पत्र मुझे मिले ताकि मैं उस पत्र के हवाले से समाचार पत्रों में छप रही अनर्गल बातों का जवाब उन्हें दूँ और इस बारे में उन्हें उनके अज्ञानता, पूर्वाग्रह और धृष्टता से अवगत कराऊँ। यदि अपने आप को जिम्मेदार समझने वाला कोई व्यक्ति पत्र लिखकर मुझपर आरोप लगाता है, किन्हीं 11 बिंदुओं पर मुझसे जवाब चाहता है तो पत्र मीडिया में भेजने के पहले या भेजने के साथ ही उसे यह पत्र मुझे भी उपलब्ध कराना चाहिये। पत्र लिखने के बहाने मीडिया में वक्तव्य देने से तो उन प्रश्नों का उत्तर उन्हें प्राप्त नहीं हो सकता है।
विचित्र है कि उनके पत्र में अंकित कई बिंदु वही हैं जिन्हें कुछ दिन पहले भाजपा के कतिपय ‘‘टटका और बासी’’ नेताओं ने मेरे विरूद्ध मीडिया में प्रसारित किया था और मेरे जवाब के बाद चुप्पी साध लिया था। लगता है कि तथाकथित कांग्रेस प्रवक्ता ने मेरे विरूद्ध अपने पत्र का विषय उन भाजपा नेताओं से उधार लिया है। हो सकता है कि ऐसे भाजपा नेताओं से कांगे्रस के तथाकथित प्रवक्ता का सक्रिय संबंध मेरे विरूद्ध बना है।
मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप मुझे अवगत कराने की कृपा करेंगे कि जम्मी भास्कर नाम के किसी व्यक्ति को आपने कांग्रेस का कोल्हान प्रवक्ता मनोनीत किया है या नहीं? कांग्रेस के तथाकथित कोल्हान प्रवक्ता जम्मी भास्कर का मेरे विरूद्ध दिया गया वक्तव्य कांग्रेस के प्रदेश और जिला इकाई द्वारा अधिकृत है या नहीं? बहुत संभव है कि कांग्रेस के तथाकथित कोल्हान प्रवक्ता का मुखौटा लगाकर इन्होंने किसी निहित स्वार्थ की शह पर किसी काल्पनिक पत्र के बहाने मेरे विरूद्ध समाचार पत्रों में अनर्गल आरोप लगाया हो। उम्मीद करता हूँ इस बारे में आपका मार्गदर्शन मुझे शीघ्र मिलेगा। दो दिन बाद रांची जाऊँगा तो इस संबंध में आपसे मिल कर बात करने की कोशिश करूंगा।

About The Author

You may have missed